महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा केशरवानी सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
चांपा। केशरवानी समाज चांपा के प्रतिष्ठित नागरिक स्मृतिशेष महेंद्र केशरवानी जी के आकस्मिक निधन पर समाज में शोक की लहर व्याप्त है। उनके चन्दनपान एवं तेरहवीं कार्यक्रम के अवसर पर केशरवानी महिला सभा चांपा द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं समाजजनों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रदेश केशरवानी वैश्य महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा केशरवानी, प्रदेश शिक्षा मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश प्रचार मंत्री श्रीमती सिंकी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती सरला केशरवानी केशरवानी महिला सभा चांपा के अध्यक्ष श्रीमती अल्का केशरवानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रिंकी गुप्ता, श्रीमती विमला केशरवानी, श्रीमती दुलारी केशरवानी, श्रीमती कुमारी केशरवानी, श्रीमती प्रमिला गुप्ता, श्रीमती वर्षा केशरवानी, श्रीमती ज्ञानेश्वरी केशरवानी, श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती मंजू केशरवानी, श्रीमती स्वीटी केशरवानी, श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश मंत्री शिव केशरवानी, केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ केशरवानी, संजय केशरवानी, प्रदेश केशरवानी तरुण सभा के कार्यकारिणी आशीष गुप्ता, सुमित केशरवानी, दीपक गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमृत गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी गोविंद केशरवानी, केशरवानी नगर सभा सारागांव के अध्यक्ष कैलाश केशरवानी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
