भीषण गर्मी में लोगों के सूख रहे है कंठ, नगर पंचायत ने नहीं की प्याऊ घर की व्यवस्था

लवन। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तापमान बढ़ने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बुधवार का दिन अप्रैल महिने का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। दोपहर 1 बजे 42 डिग्री तो दोपहर 3 बजे 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे अप्रैल का महिना बीत रहा है, वैसे-वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों में तापमान अचानक उछाल देखा जा रहा है। तीन दिन पहले 40 डिग्री तापमान था। जो आज बुधवार को 43 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले एक दो दिन में और भी अधिक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकता है।

नगर पंचायत ने अभी तक नहीं की प्याऊ घर की व्यवस्था

गर्मी बढ़ने पर नगर पंचायत को आम राहगीरों व नागरिकों के सूखेे कंठो को तर करने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ घर की व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन अप्रैल माह का समय बीतने के बाद भी नगर पंचायत लवन ने अब तक प्याऊ घर की व्यवस्था नहीं किये है।

बस स्टैण्ड पर यात्रियों को नहीं मिलता शीतल पेयजल

नगर पंचायत लवन के द्वारा बस स्टैण्ड के पास में शीतल जल का प्रबंध नहीं किये है। प्याऊ घर की व्यवस्था नहीं होने के चलते नागरिक होटल से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे है। कंठ सूखने पर यात्रीगण मजबूरीवश पानी खरीदने को मजबूर हो रहे है। वही, जो नागरिक पानी बाॅटल खरीदने को सक्षम नहीं वे व्यक्ति पानी पाउच खरीदकर पी रहे है।

चलते-चलते राहगीरों के सूख रहे है कंठ

आसपास गांवों का मुख्यालय लवन होने की वजह से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री लवन पहुंचते है। पीने का शुद्व पानी नहीं होने की वजह से यात्रीगण को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली धूप हो रही है। अप्रैल माह में 43 डिग्री पारा पहुंच गया है। राह चलते-चलते लोगों के हलक सूख जा रहे है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा प्याउ घर की व्यवस्था नहीं की है। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।

नागरिको ने प्याऊ घर की व्यवस्था करने की किये है मांग

नगर पंचायत लवन में कुछ समाजसेवी संगठन के द्वारा गत वर्षो प्याऊ घर की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस वर्ष न तो नगर पंचायत ध्यान दे रही है, और न ही समाजसेवी संगठन ध्यान दे रही है। हालांकि नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रहे स्व. रामकुमार साहू की स्मृति में जाड़ा तालाब के पास में उनके परिवार वालों के द्वारा प्याऊ घर खोला गया है। इसके अलावा नगर में कहीं भी नगर पंचायत के द्वारा प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नगर अध्यक्ष का कहना है कि प्याऊ की व्यवस्था किया गया है। वही, स्थानीय नागरिको ने लवन के प्रमुख-चौक-चौराहो पर प्याऊ घर की व्यवस्था करने की मांग किये है।

यहां के नागरिकों ने कहा कि नगर में प्याऊ लगाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। गर्मी के दिनों में हर साल प्याऊ की व्यवस्था करनी चाहिए। इस वर्ष गर्मी अधिक है, फिर भी नगर पंचायत ने प्याऊ घर की व्यवस्था नहीं किए है। गर्मी के दिनों में पानी के लिए लोग परेशान हो रहे है। लेकिन उनकी तकलीफ दूर करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। प्याऊ लगाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। वहीं, करदा, मरदा, सुनसुनिया, पैसर जाने वाले यात्रियों को पीने का शुद्व पानी नहीं मिलने की वजह से यंहा – वंहा भटकते रहते है। प्याऊ घर की व्यवस्था होने पर यात्रियों व आम नागरिकों को राहत मिलेगी। जिस पर नगर पंचायत को ध्यान देने की जरूरत है।
क्या कहते है नगर अध्यक्ष लवन नगर के कुछ स्थानों पर प्याऊ घर की व्यवस्था किया गया है, जहां जहां जरूरत है वहां पर प्याऊ घर की व्यवस्था किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!