विश्व नृत्य दिवस पर ‘कल्पदीप’ की अनूठी प्रस्तुति – कला, संस्कृति और परंपरा का संगम

विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर ‘कल्पदीप’ संस्था द्वारा एक भव्य और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में ओडिसी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भाव और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की थीम जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों और भावपूर्ण अभिव्यक्तियों के जरिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। मंच पर प्रस्तुत प्रत्येक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कला के प्रति गहरी श्रद्धा को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर संस्था ने संदेश दिया कि नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और परंपराओं का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में कलाकारों की ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने कलाकारों की सराहना करते हुए ‘कल्पदीप’ के इस प्रयास को सांस्कृतिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!