कुम्हारी। राजपूत क्षत्रिय एवं सर्व राजपूत समाज द्वारा शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती कुम्हारी चौक में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी के चित्र पर समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। केसरिया वस्त्र धारण किए समाज और युवा उपस्थित रहे। आयोजन में देशभक्ति और स्वाभिमान के स्वर गूंजे।
समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वधर्म रक्षा के आदर्शों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुटता का संदेश भी दिया।
स्थानीय लोगों की उपस्थिति से कुम्हारी चौक में भक्तिमय माहौल रहा। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
