गिंदोला के पुराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कर नया स्कूल भवन निर्माण कराने कलेक्टर से मिले

लवन। ग्राम पंचायत गिंदोला के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल भवन बहुत ही जर्जर हो चूका है। फर्स एवं दीवाल में दरार तथा छत का प्लास्टर बीच-बीच में गिर रहा है छत बहुत जर्जर अवस्था में पहुंच चूका है। छत कभी भी गिर सकता है जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत सरपंच सतीश कुमार डहरिया सचिव हरिराम ध्रुव एवं सहायक शिक्षक श्रीराम ध्रुव के द्वारा पंराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कर नये शाला भवन की मांग को लेकर 8 मई को जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले। सरपंच सतीश डहरिया ने बताया कि यह स्कूल भवन काफी पुराना है और अत्यधिक जर्जर हो चूका है। भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारे पड़ गया है। जिससे सांप बिच्छु अन्य जीव जन्तु स्कूल में घुस सकता है इस वजह से बच्चों में भय बना रहता है। अनहोनी घटना घटित न हो इसलिए पंचायत बीईओ बीआरसी डीईओ एवं जिला प्रशासन से दो वर्षों से नया भवन की मांग करते आ रहे है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं किये है। जर्जर भवन की अवस्था को देखते हुए पंचायत ने सामुदायिक भवन में कक्षा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कमरों की कमी के कारण बच्चों को बैठाने एवं अध्यापन कराने में बहुत ही समस्या होती है। उक्त भवन गढ्ढे युक्त जगह पर निर्मित है इसलिए बारिश के दिनोें में चार माह तक भवन के आसपास पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को आने-जाने में असुविधा होगी। चूंकि सामुदायिक भवन भी विकल्प के लिए सही नहीं जगह एवं बरसात के दिनों में पानी की समस्या से बच्चों एवं शिक्षकों को जूझना पड़ सकता है। इसलिए स्कूली बच्चों की समस्याओं को देखते हुए पुराने स्कूल भवन को डिस्मेंटल कराते हुए नया स्कूल भवन निर्माण कराने की मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!