भाटापारा. नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रेलवे प्रशासन से यात्री सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास के लिए रेल्वे जी.एम.से प्रमुख मांगों का मांग पत्र सौंपा जिसमे
प्लेटफार्म में वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना
अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो
भाटापारा रेलवे स्टेशन में चल रहे “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग की गई है।
- रैंपयुक्त फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण
. एसी वेटिंग हॉल का निर्माण, पुराने अंडरब्रिज की सफाई एवं रेलवे केबल स्थानांतरण
नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने अंडरब्रिज की सफाई कराई गई है, किंतु रेलवे के केबल के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। रेलवे प्रशासन से केबल स्थानांतरण में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
. मालधक्का से सिद्धबाबा फाटक तक सड़क निर्माण, नवीन एस्केलेटर निर्माण
प्लेटफार्म नंबर-1 पर मातादेवालय मंदिर की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए नया एस्केलेटर स्थापित करने की माँग की गई है। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का भाटापारा स्टापेज की मांग जिसमे बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस
इंदौर–पुरी हमसफर एक्सप्रेस
12771/12772 एक्सप्रेस का विस्तार
12771/12772 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस को भाटापारा होते हुए बिलासपुर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
. ट्रेन सेवाओं का विस्तार दुर्ग तक इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा हेतु रायपुर होते हुए दुर्ग तक विस्तार देने की माँग की गई है। बाधित पाइपलाइन पुनः प्रारंभ करने की माँग
नवीन अंडरब्रिज निर्माण के दौरान फाटक पार क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइन प्रभावित हो गई है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन को पुनः प्रारंभ कराने की माँग की गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा—
“भाटापारा रेलवे स्टेशन इस संयुक्त जिले की जीवनरेखा है। प्रतिवर्ष लाखों यात्री यहाँ से सफर करते हैं। स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा ट्रेनों के स्टापेज की स्वीकृति क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही माँग है। रेलवे प्रशासन यदि इन माँगों पर सकारात्मक निर्णय लेता है, तो इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भाटापारा सहित पूरे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।”
