ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कंप्यूटर कैंप की शुरुआत, बच्चे सीख रहे नई तकनीकें


चांपा। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही स्थानीय आईसेक्ट कंप्यूटर कॉलेज, लच्छीबंध तालाब किनारे, कोरवा पारा चांपा में विद्यार्थियों के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन कंप्यूटर समर कैंप की शुरुआत कर दी गई है। अवकाश का सदुपयोग करते हुए विभिन्न स्कूलों के बच्चे बड़ी संख्या में कंप्यूटर सीखने पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी से लेकर आधुनिक तकनीकी ज्ञान और कंप्यूटर संचालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
समर कैंप में शामिल बच्चों ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान काफी आनंद आ रहा है और रोज नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। बच्चों में कंप्यूटर सीखने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
संस्था के प्राचार्य डॉ. मूलचंद गुप्ता ने बताया कि स्कूल स्तर के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग आयु और कक्षा के अनुसार विशेष कोर्स तैयार किए गए हैं। इसके अंतर्गत कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनकी समझ और स्तर के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों का मूल्यांकन (असेसमेंट) किया जाएगा तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही समर कैंप की नई बैच 26 मई से प्रारंभ होने जा रही है, जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभिभावक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच संस्था पहुंचकर अपने बच्चों का पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए बच्चे का फोटो, आधार कार्ड तथा निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जा रहा है।
यह समर कैंप विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में सीखने और कौशल विकास का बेहतर अवसर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!