बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बालपुर स्थित गृह निवास में पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ चन्द्रदेव राय का जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ समारोह हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्यता, आत्मीयता और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी व ग्रामीणजन शामिल हुए।
सुबह से ही बालपुर में शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। गृह निवास पहुंचने वाले लोगों ने पुष्पगुच्छ, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक चन्द्रदेव राय को जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, अपनापन और जनआस्था का वातावरण देखने को मिला।
समारोह में विशेष रूप से महंत राम सुंदर दास का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वहीं इन्द्र साव भाटापारा विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। सूरज तिवारी, छत्रसाल साहू, हेमंत दुबे, सुरेंद्र भार्गव, पुरुषोत्तम साहू, तोषराम साहू, प्रदीप यादव, सहदेव सिदार, पवन अग्रवाल, सुनील सिंघानिया, दीपक अग्रवाल, पंकज चंद्रा, बलराम देवांगन, संजय दुबे, गोपाल पांडेय, भवानी श्रीवास, रामेश्वर खटकर, परमानंद साहू, नंद किशोर गोयल, मुँद्रिका राय, भागीरथी चंद्रा, प्रमोद साहू, गणेश यादव, विष्णु चंद्रा, इस्माइल खान, युवराज निराला, हेमंत बंजारे, उमेश कुर्रे, सिद्धांत मिश्रा, पल्लवी हेमंत दुबे, गीता पटेल, केशव साहू, राकेश पटेल, खेमराज चंद्रा, हरिहर साहू, विक्रांत साहू, कुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में लोग समारोह में मौजूद रहे।
समारोह केवल जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनसंपर्क, सामाजिक सौहार्द और जनविश्वास का विशाल मंच बनकर उभरा। बालपुर से लेकर बिलाईगढ़ तक पूरे क्षेत्र में आयोजन की चर्चा रही। भारी गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और देर रात तक शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
जनसमर्थन और आत्मीय उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में चन्द्रदेव राय के प्रति लोगों का विश्वास और जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है।
