सारंगढ़ । जिले के साथ ही सारंगढ़ जपं क्षेत्र के ग्रापं में सरपंच पद हेतु ग्रापं कोतमरा, ग्वालीनडीह चंदाई में उपनिर्वाचन हो ना है जिसमें ग्रापं चंदाई के सरपंच का चुनाव ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुने जाने की जानकारी मिली है। इसी के साथ ही सारंगढ़ जपं क्षेत्र के आठ ग्रापं में पंचों का भी निर्वाचन 1 जून को संपन्न होगी जिसके लिए सारंगढ़ जपं क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व उप निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार एनके सिन्हा ने मतदान दलों को रवाना कर संबंधितों को बिना किसी भेद-भाव व निष्पक्षता अपनाने निर्देशित किया ।एन के सिन्हा ने मिडिया से चर्चा में कहा कि – यह उप निर्वाचन जिन पंचायतों में होना है वहां प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और हमारी मंशा है की संबधित पंचायतों में उप निर्वाचन जो 1 जून को संपन्न होगी वहां पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ ही जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में संपन्न होगी ।
