बिजली कटौती से परेशान कोसीर अंचलवासी

गर्मी और उमस से बच्चे बुजुर्ग महिलाओं का हाल बेहाल

कोसीर – अघोषित और लगातार बिजली कटौती से कोसीर अंचलवासी भीषण गर्मी और उमस में भारी परेशानियों का सामना करने मजबूर हैं। इस नौतप्पा के महिने में रात और दिन घंटों बिजली गुल रहने से घरों में रहना मुश्किल है साथ ही पेयजल की आपूर्ति, घरेलू कामकाज, फसल सिचाईं, इकेवाईसी कार्य, दुकानों में फोटोकापी, प्रिंटिंग आनलाईन कार्य भी बाधित हो रहें । बता दें कि कोसीर सहित क्षेत्र के कई गावों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी आम है जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारीयों का फोन न उठाना व समय पर सुधार कार्य नही होने जैसे उदासीन रवैये से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में कुछ समय के लिए बिजली आती है मगर बेवजह बार बार कटती रहती है वहीं रात में भी आपूर्ति ठप होने लगी है। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने के कारण लोग घरों के बाहर, आंगन और छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं। अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। इस बिजली संकट से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है। वहीं इस अघोषित बार- बार बिजली कटौती मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौन नजर आ रहें उनके द्वारा भी कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा या फिर यूं समझे की वो इनवर्टर के सांये में दिन रात चैन की नींद सो रहे जिसके वजह से जनता की यह समस्या उनको समझ नही आ रही ? विदीत हो कि कोसीर सबस्टेशन में बिजली कटौती की समस्या आज की नही बल्कि कई सालों से चली आ रही पुरानी परंपरा की तरह है यहां समय पर आम लोगों को बिजली बिल पूरा का पूरा दिया जाता है पर पूरी बिजली नही। अब देखना यह है कि बिजली विभाग इस गर्मी में आगे क्या सुधार करता है या फिर अंचल इस बिमारी से हमेशा जुझता ही रहेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!