सारंगढ़/प्रदेश में जहां एक ओर भाजपा सरकार “सुशासन तिहार” का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार केवल दिखावे की राजनीति में व्यस्त है।
बाघे ने आरोप लगाते हुए कहा कि—
वृद्धा, विधवा एवं परित्यक्ता पेंशन कई महीनों से बंद है, जिससे जरूरतमंद लोग परेशान हैं।
नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है, लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा।
गैस सिलेंडर की कमी के कारण महिलाएं लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हैं।
डीजल-पेट्रोल संकट से किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
खाद की कमी और बढ़ती कीमतें किसानों की कमर तोड़ रही हैं।
कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है।
ग्राम पंचायतों में काम ठप, जिसके चलते कई सरपंचों ने इस्तीफा दे दिया है।
शराब के बढ़ते प्रचलन से सामाजिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।
बाघे ने कहा कि ऐसे हालात में सरकार द्वारा “सुशासन तिहार” मनाना जनता के साथ मजाक है। भाजपा सरकार केवल कागजों में विकास दिखा रही है, जबकि जमीनी स्थिति बेहद दयनीय है।
