स्विपट डिजायर कार दुर्घटना गस्त किसी को क्षति नहीं

सारंगढ़। रायगढ़ से सारंगढ़ आरही एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा रेड़ा के पास उस समय हुआ जब चालक ने सामने आए किसी व्यक्ति को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई । हादसा इतना अचानक हुआ की आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कार में सवार लोगों की कुशलक्षेम जानने पहुंचे ।बताया जा रहा है की कार में पति पत्नी और उनका एक छोटा सा बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि – दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।सभी सुरक्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है की रामलाल जायसवाल के पुत्र और बहु गाडी मेँ सवार थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अधिक होती या सड़क पर अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिल हाल घटना के बाद स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!