चांपा नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हनुमान धारा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, संतोष चब्बल, जीरत सोनी, संतोष सोनी सहित नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। इस वृक्षारोपण अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
