सारंगढ़। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झिकीपाली में संचालित शा. शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह शराब दुकान ग्राम गिन्डोला के मुख्य मार्ग पर संचालित हो रही है, जो गांव की आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से गांव की महिलाएं, छात्रा व ग्रामीण डोंगरी पाली बाजार और स्कूल के लिए रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में शराब दुकान की वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई छात्राओं ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है।महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के कारण गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है, ऊऔर सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
महिलाओं ने प्रशासन से शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि – यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। सावित्री राणा, कुन्ती राणा, मीरा बरीहा, इसुकांति सिदार,खिरोबति सिदार,दीपांजलि सिदार,प्रभा सिदार, अंशुया सिदार, ससुता पांडे,सबिता सिदार,पूणिमा सिदार,कानको सिदार,अनिता ,उर्वशी,पविष्टा सिदार, सीता, सन्तोषनी, दिलेश्वरी सिदार के अलावा पूरे गांव में आक्रोश है।
