विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी आत्मानंद में हुआ वृक्षारोपण

सारंगढ । 28 छग बटालियन, एनसी सी रायगढ़ के बैनर तले, पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर का शुभारंभ जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के हाथों से एक पेड़ मां के नाम संदेश के साथ वृक्षारोपण से हुआ । एनसीसी अधिकारी बजरंग आदित्य द्वारा इस अवसर पर कैडेट्स को वृक्षारोपण के महत्व,जल संरक्षण स्वच्छता व युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रकाश डाले । इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के राजेश केशरवानी,दीपक थवाईत,निर्मला, डिप्टी कलेक्टर उमेश, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया, बीईओ, पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ स्कूल के प्राचार्य एलपी पटेल, रेडक्रास प्रभारी, एनएसएस प्रभारी, स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!