सारंगढ़ कोतवाली की कार्रवाई; सट्टा पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार, नगदी और सामग्री जब्त.

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, डाटपेन और 1175 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार जुआ-सट्टा पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तहसील सारंगढ़ के पास दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति कोरे कागज पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय साहू, निवासी फुलझरिया पारा सारंगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 04 सट्टा पट्टी, 02 डाटपेन और 1175 रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!