सारंगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़// थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फुलझरिया पारा क्षेत्र से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फुलझरिया पारा स्थित सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन यादव पिता स्वर्गीय रविन्द्र यादव, निवासी फुलझरिया पारा सारंगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक थैलों में रखे कुल 56 पाव (लगभग 10 लीटर 80 एमएल) देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4480 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!