सरिया-परसरामपुर मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में चार घायल, दो गंभीर; मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया थाना क्षेत्र के सरिया–परसरामपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सुरसी निवासी पूर्व सरपंच आत्माराम साहा सरिया की ओर से खाद खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार ग्राम कोर्रा निवासी भुवनेश्वर राणा अपनी पत्नी सफेद बाई के साथ एकादश कर्म से लौट रहे थे। दुर्घटना में भुवनेश्वर राणा और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 112 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके माध्यम से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आत्माराम साहा और सफेद बाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के दौरान अचानक स्थिति बनने से यह हादसा हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर सामने से आ रहे वाहन और मोड़ के कारण टक्कर हुई, वहीं यह भी चर्चा रही कि एक घटना के दौरान जानवर (बिल्ली) के आने से स्थिति बिगड़ गई। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!