धाराशिव–नवागढ़–पेंड्री मार्ग की बदहाल सड़क ने खोली विकास के दावों की पोल! कुछ ही साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनी
जिला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ धाराशिव–नवागढ़–पेंड्री मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बनी सड़क का इतनी जल्दी उखड़ जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बरसात के दिनों में ये गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और शासन-प्रशासन अब तक मौन साधे हुए हैं।
सवाल यह है कि आखिर सड़क निर्माण में खर्च हुए सरकारी धन का हिसाब कौन देगा? क्या संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी, या फिर आम जनता यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर रहेगी?
“नई सड़क कुछ ही वर्षों में हुई छलनी, गड्ढों में दफन हुए विकास के दावे; आखिर कब जागेगा शासन और कब मिलेगी जनता को सुरक्षित सफर की सौगात?”
