बरमकेला पुलिस की कार्रवाई, अवैध कबाड़ से भरा ट्रक जब्त, 24 टन से ज्यादा लोहा स्क्रैप बरामद..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन और उसमें लदा करीब 24 टन 990 किलो कबाड़ जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बरमकेला पुलिस ने वाहन क्रमांक RJ GB 2795 को जांच के दौरान रोका, जिसमें अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद वाहन को जब्त कर थाने लाया गया।

वाहन चालक की पहचान राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.के. बेक सहित बरमकेला पुलिस स्टाफ की भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!