शासन की ढीली कार्यवाही से डीजल संचालकों की मनमानी, ब्लैक मार्केटिंग से परेशान किसानडिब्बे में नहीं देंगे तो किसान परेशान ट्रैक्टर में केवल 5 लीटर देने से किसान की मानसिक स्थिति खराब पेट्रोल पंप लाने ले जाने में 5 लीटर खत्म

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लाक नवागढ़ किसानों का आरोप है कि कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा है, जबकि खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सघन जांच एवं छापेमारी की जाए, तो डीजल की कालाबाजारी और अनियमितताओं की पोल खुल सकती है। शासन की ढीली कार्यवाही से संचालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!