लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत बनाने की मांग को लेकर आज नारायणपुर जिले के पत्रकार साथियों ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई।
धरना प्रदर्शन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदया को सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर होने वाले हमलों एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई।
पत्रकार समाज की आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पत्रकार एकता जिंदाबाद।
पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो।
