नवागढ़ नगर पंचायत के तालाब सौंदर्यीकरण/निर्माण कार्य में बड़ा खुलासा!


ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ स्वच्छ जल तालाब की स्थिति को देखने पर निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की आशंका दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्य की गुणवत्ता अत्यंत खराब है तथा लाखों रुपये के खर्च के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्य नजर नहीं आ रहा है। इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
यदि निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए तो निर्माण कार्य में हुई कथित गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। नगरवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग द्वारा जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय राशि का दुरुपयोग करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके और जनता का विश्वास कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!