सरपंच सुमन राजेंद्र राव की मौजूदगी में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

कोसीर। शासकीय प्राथमिक शाला बेडिहारपारा, कोसीर में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोसीर की सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन राजेंद्र राव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय परिवार ने शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से पालकों एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी शिक्षा में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और विद्यालय के प्रति आकर्षण एवं उत्साह बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामवासी, विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे” और शिक्षा के प्रसार में मिलकर योगदान देंगे। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!