भटगांव न्यायालय परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भटगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय भटगांव परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच ने किया।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं तालुका विधिक सेवा समिति के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और अनुशासन का संदेश दिया। योग के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर सहित अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पुष्पा गुप्ता, जय कुमार टंडन, जागेश्वर लहरे, रामसाय बघेल, जीवन कुर्रे, गेंदराम निराला सहित महिला अधिवक्ता, न्यायालय भटगांव के कर्मचारीगण तथा तालुका विधिक सेवा समिति के कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!