मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 14 लीटर से अधिक देसी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मुंगेली 24 जून 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त लोरमी की टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर-खपरीडीह में कार्रवाई करते हुए लेखराम साहू के कब्जे से 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी लेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!