02 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल बिलासपुर में उमड़ा प्रदेश भर के सराफा कारोबारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन द्वारा दिनांक 28 जून , 2026 को रामदेव लॉन , मंगला बिलासपुर में आयोजित किया गया । सराफा महा सम्मेलन -2026 ऐतिहासिक रहा। इस सम्मेलन में 5 संभाग, 33 जिलों और 251 तहसीलों से हजारों की संख्या में सराफा व्यापारियों ने भाग लिया ।

सौजन्य भेंट-मुलाकात

महा सम्मेलन के दौरान सराफा व्यापारी एवं प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण कुमार साव और विजय शर्मा जी बेमेतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सौजन्य भेंट मुलाकात की । इस दौरान व्यापारिक मुद्दों व संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक शुक्ला जी ने सराफा व्यवसाय को संगठित करने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की ।

मंच पर दिग्गज अतिथि गण

छत्तीसगढ़ सराफा महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह , सुशांत शुक्ला मंचस्थ रहे । साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ,प्रदेश सचिव प्रकाश गोलछा , हर्षवर्धन जैन ,सुनील कुमार सोनी, पंकज अग्रवाल, कन्हैया सोनी भी मंचस्थ रहे।

एसोसिएशन की मुख्य उपलब्धियां

दो साल बेमिसाल थीम पर आधारित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क ,ऑपरेशन गोल्ड ,स्वर्ण कला बोर्ड की मांगों को एसोशिएशन द्वारा उपमुख्यमंत्री द्वय के सामने प्रमुखता से उठाया गया , उन्होंने सरकार और प्रशासन से सलाह मशविरा कर यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया गया । कुल मिलाकर तीसरे साल को नई मिसाल बनाने का संकल्प बनाने की भावना के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!