बिलाईगढ़:- आज दिनांक 29/06/2026 को धान का कटोरा नाम से प्रसिद्ध राज्य छत्तीसगढ़ के पान पानी पालगी जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. गोबरसिंहा( 1551) में भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे हमारे समिति में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया गया जिसका मूल उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि,सहकारी संस्थाओं को सशक्त एवं पारदर्शी बनाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना,स्वस्थ सहभागिता को बढ़ानें के उद्देश्य को लेकर किसानों मे सरकार एवं सहकारी समिति से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में आज सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर सतरंगी ध्वजारोहण समिति के प्राधिकृत अधिकारी( अध्यक्ष ) श्री मुरलीधर पटेल जी द्वारा किया गया तत्पश्चात समिति के बायलाज को समिति प्रबंधक मिनकेतन डनसेना जी द्वारा पढ़कर किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सुनाया गया उसके बाद समिति में आए सभी किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रसाद एवं स्वल्पाहार कराकर कार्यक्रम का समापन उद्बोधन समिति के प्राधिकृत अधिकारी( अध्यक्ष) श्री मुरलीधर पटेल जी द्वारा किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार एवं सहकारी समिति में किसानों को खाद बीज की समस्या नहीं होने दिया जाएगा सभी किसानों को उनके कोटे की खाद बीज प्रदान किया जाएगा मुरलीधर पटेल ने कहा कि किसानों को सहकार से समृद्धि की दिशा में यह कार्यक्रम सफल रहा उसके बाद कार्यक्रम की समापन की घोषणा एवं धन्यवाद ज्ञापित प्राधिकृत अधिकारी मुरलीधर पटेल जी द्वारा किया गया 🙏जय जवान जय किसान जय सहकार 🙏
