बलौदा बाजार/लाहोद
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लाहोद मे सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान डी आर साहू ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज लाहोद स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं। खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें।हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्राचार्य के पी साहू सरपंच किशोर साहू डी आर साहू साला विकाश समिति के अध्यक्ष दुलार पटेल उपसरपंच भरतभूषण साहू रुद्र कुमार चंद्रवंशी अमित भारती सुमन पटेल बसंत साहू विजय सेन ज्योति पटेल सरिता कोसले उपस्थित रहे
