क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सबके लिए समान है?


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए सरकारी भूमि पर बने कथित अतिक्रमण को हटाया गया, लेकिन क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि नवागढ़ राछा से लेकर शासकीय महाविद्यालय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत परिसर के आसपास भी लंबे समय से सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण मौजूद है।
स्थानीय लोगों का प्रश्न है कि यदि प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई कर रहा है, तो यह कार्रवाई सभी स्थानों पर समान रूप से क्यों नहीं दिखाई दे रही है? नागरिकों की मांग है कि पूरे क्षेत्र का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाए, वहां कानून के अनुसार बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए।
जनता चाहती है कि प्रशासन इस विषय पर स्पष्ट जानकारी दे तथा यह सुनिश्चित करे कि कानून सभी पर समान रूप से लागू हो। यदि कहीं अतिक्रमण है, तो उसके विरुद्ध पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार के पक्षपात की आशंका न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!