चाम्पा: प्लांटेशन एरिया के तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी


चाम्पा, 05 जुलाई 2026। ग्राम कुरदा स्थित प्लांटेशन एरिया के तालाब में लगभग 30–35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक ने काले रंग की फुल शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी है। उसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 5 इंच बताई गई है तथा गले में गमछा बंधा हुआ है।
पुलिस थाना चाम्पा में मर्ग कायम कर मृतक की पहचान एवं घटना के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उससे संबंधित कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल पुलिस थाना चाम्पा के मोबाइल नंबर 94791-93108 अथवा कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर सूचना दें। आपकी एक सूचना मृतक की पहचान कराने और जांच में महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!