जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के धुरकोट क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धुरकोट हायर सेकेंडरी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही एक स्कूली छात्रा पर धुरकोट और सुकली के बीच नहर के पास एक अज्ञात युवक ने कथित रूप से शराब की बोतल से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संदिग्ध युवक को मौके पर ही रोक लिया। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब आधे घंटे बाद भी डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की गई, जबकि ग्रामीण पुलिस के पहुंचने का इंतजार करते रहे। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
