अररिया। 14 जुलाई 2026, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले,उच्च विद्यालय, अमौना, फारबिसगंज (अररिया)

अमौना उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्राओं को दी गई। स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारीफारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, अमौना में 09 जुलाई 2026 को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना था।शिविर में उपस्थित डॉ. दीपक कुमार एवं डॉ. नेहा राज ने छात्राओं को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रेयसी प्रिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य के लिए बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं NHRCCB के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज रंजीत ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता भी समाज का स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रोजी कुमारी, शिक्षिका रेखा कुमारी एवं शिक्षक मो. आकिब सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम का समापन छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के संदेश के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!