जांजगीर-चांपा: जेल चौक के पास माज़दा और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री


जांजगीर-चांपा। जिला जांजगीर-चांपा के नेशनल हाईवे स्थित जेल चौक के पास मंगलवार को एक माज़दा वाहन और कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लापरवाही, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!