** पलारी विकासखंड के ग्राम दतान प में रंगमंच निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न



बलौदा बाजार /पलारी
आज दिनांक 13/07/2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, दतान प में प्रस्तावित रंगमंच निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर क्षेत्र की जनपद सदस्य एवं सभापति (स्वच्छता विभाग), आदरणीया श्रीमती जामवंती नीलकमल साहू जी के करकमलों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दतान प के सरपंच प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम फेकर जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री नीलकमल साहू जी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दतान प की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बीसाहू राम साहू जी, पूर्व उपसरपंच श्री रामसिंग साहू जी, ग्राम सचिव श्री खम्मन वर्मा जी, समस्त पंचगण, गणमान्य नागरिकों एवं समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों ने विद्यालय में रंगमंच निर्माण को विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!