ज़िला जांजगीर-चांपा में मौत को दावत देता पेंड्री मार्ग, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल


जांजगीर-चांपा। पेंड्री से जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और जर्जर नहर पुल के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत और पुल की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा या नहर पुल ध्वस्त होने जैसी गंभीर घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क और नहर पुल की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
अब बड़ा सवाल यह है—क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान करेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!