शास.उच्च.माध्य. विद्या. खुरसुला के 37 छात्राओं को सायकल वितरित



बिलाईगढ़- निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला विकासखण्ड बिलाईगढ़ के शिक्षा सत्र 2026-27 में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं के 37छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार डडसेना अध्यक्ष शाला विकास समिति,विशिष्ट अतिथि सुशीला गेसराम सहिस सरपंच ग्राम पंचायत खुरसुला, मंजू डडसेना उपाध्यक्ष उपस्थित थे। अध्यक्ष रामकुमार डडसेना ने सायकल वितरण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती सायकल योजना एक ऐसी पहल है जो छात्राओं को शिक्षा जारी करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें निःशुल्क प्रदान करती है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्राओं को स्कूल आने- जाने के लिए सुविधा प्रदान करके स्कूल छोड़ने की दर कम करने में मदद करती है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा। कई छात्राएँ परिवहन सुविधा की कमी के कारण पैदल स्कूल आते जाते थे। सायकल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई पड़ी। लाभान्वित छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें स्कूल आने जाने में समय की बचत होगी और सुरक्षा की दृष्टि से भी सुविधा होगी। छात्राओं ने यह भी बताया कि सायकल मिलने से उनके यह सायकल उनकी शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करेगी। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सकूलों में पढ़ाई करने वाले छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य, रामसहाय डडसेना,श्याम लाल नवरत्न,देवेंद्र कुमार राकेश, सालिक राम साहू, मदनलाल तोमर, लीलेश कुमार राजेश,महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, सुरेशकुमार रात्रे, शिवकुमारी महीनांगे, कुसुमलता ठाकुर,रामचन्द्र पटेल,कमलेश कैवर्त्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!