राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के राष्ट्रीय मीडिया पदाधिकारी श्री पंकज रंजीत ने अररिया जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

अररिया, बिहार। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के राष्ट्रीय मीडिया पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी श्री पंकज रंजीत ने अररिया के जिलाधिकारी श्री विनोद दुहान (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री पंकज रंजीत ने जिला पदाधिकारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अधिकार, विधिक जागरूकता, सामाजिक न्याय, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के क्षेत्र में देशभर में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से मानवाधिकारों के संरक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विभिन्न राज्यों में सेमिनार, कार्यशालाओं, जनजागरण अभियानों एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है।

जिला पदाधिकारी श्री विनोद दुहान ने संस्था द्वारा मानवाधिकार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने मानवाधिकार जागरूकता एवं जनहित से जुड़े अभियानों के सफल संचालन हेतु अपनी शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

भेंट के दौरान प्रशासन एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बीच मानवाधिकार संरक्षण, जन-जागरूकता, सामाजिक सहभागिता तथा नागरिक हितों से जुड़े विषयों पर भविष्य में समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर कार्य करने को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!