बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026 को पंचशिल नगर स्थित मल्लखंभ अखाड़ा, बलौदाबाजार में एक दिवसीय संभाग स्तरीय मल्लखंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के तीन जिलों—बलौदाबाजार, रायपुर एवं गरियाबंद—की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में श्री प्रभात जांगड़े (मल्लखंब कोच जांजगीर चांपा पामगढ़),, तथा सहायक निर्णायक के रूप में श्री रविंद्र गढ़ेवाल (सहायक कोच बलोदाबाजार ) ने बच्चों की खेल प्रतिभाओं को देखते हुए खेल कौशल का मूल्यांकन किया l
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिव कुमार बाँधे (पी.टी.आई.सेजेस चक्रपाणि बलौदाबाजार ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार शर्मा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, बलौदाबाजार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा साहू (सरस्वती उच्च माध्यमिक शाला, नवापारा, रायपुर), श्रीमती ममता दधीचि (शासकीय उच्च विद्यालय, कोपरा, गरियाबंद), श्री विनय कुमार, श्री राकेश साहू (वेकानंद
विद्यालय), सुश्री प्रीति जठारे (शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, रिज्दा, पीटीआई), श्रीमती मंजू प्रजापति (शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, बलौदाबाजार, पीटीआई), श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्री यामिन अफ्जर, श्रीमती रजनी धृत लहरे सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
बलौदाबाजार के होनहार खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में शामिल रहे अभिजीत, शिवम, भीष्म, चंद्र प्रकाश ,दुष्यंत ,अभिषेक ,बलराम, यश कैवर्त , हरिओम ,नरेश ,भुनेश्वर , कुनाल, गरिमा ,गुंजन, जानवी, ममता, नूतन ,यामिनी, लक्ष्मी, अनाया, अंजलि ,खुशी , रिमन, आराध्या, शिवकुमारी, भार्गव,आदि खिलाड़ी शामिल थे तथा बलदाऊ सिंह ठाकुर, विनीता गुप्ता,बलराम साहू,गोविंद रात्रे बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहेl
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, समर्पण, खेल भावना तथा मल्लखंभ जैसी भारतीय पारंपरिक खेल विधा के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।
इन नन्हे मुन्ने बच्चों को पिछले 1 वर्ष से बलौदाबाजार जिले में प्रतिदिन सुबह शाम मल्लखंब खेल में प्रशिक्षण देने का कार्य श्री अकलेश नारंग (मुख्य कोच) खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलोदाबाजार के द्वारा दिया जा रहा है,, इन बच्चों को जिला प्रशासन की पहल से तरासते का कार्य किया जा रहा है इन प्रशिक्षकों के द्वारा मल्लखंब की ट्रेनिंग के साथ-साथ खिलाड़ियों को जुंबा डांस, एरोबिक्स ,योग, मलखम्भ,डांस आदि प्रतिभाओं में पारंगत करने का कार्य भी इस प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है l
जिसकी अगुवाई खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा (खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदा बाजार) के द्वारा होता है l
