राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सारंगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का हुआ पुतला दहन..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// राहुल गांधी की गिरफ्तारी, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, नेट परीक्षा पेपर लीक और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सारंगढ़ के जवाहर मेला ग्राउंड में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेला ग्राउंड पहुंचे। कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुतला दहन के दौरान कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, प्रदेश सचिव छत्रसाल साहू, संजय दुबे, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, राधे जायसवाल, रविंद्र नंदे सहित कई कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्रों, किसानों, व्यापारियों, पत्रकारों तथा आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन और पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा की। ताराचंद देवांगन ने कहा कि अल्प समय में सूचना मिलने और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी कांग्रेस संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार भी जताया।

इस प्रदर्शन में परमानंद साहू, डॉ. दिलीप अनंत, चिंता पटेल, अश्विनी चंद्र, राजू यादव, जगदीश अजगल्ले, अभिषेक शर्मा, दामोदर देवांगन, शंकर देवांगन, शंकर चंद्र, बोधराम साहू, शशी पटेल, राकेश जाटवर, रामसिंह ठाकुर, हारून खान, अहमद खान, मोहम्मद वसीम, विशाल आनंद, आकाश पांडेय, गिरधारी डहरिया, कृष्ण कुमार डहरे, किशन चौहान, उमाशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!