ताने मारना का अंजाम पड़ा भारी,बहनोई ने दोस्त के साथ मिलकर बड़े साले को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, हत्या के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पारिवारिक विवाद ने उस समय खूनी मोड़ ले लिया, जब एक बहनोई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बड़े साले की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने बड़े साले द्वारा लगातार ताने मारने और मारपीट किए जाने से लंबे समय से परेशान था। इसी रंजिश ने आखिरकार एक जघन्य हत्या का रूप ले लिया।
मामला सलिया थाना क्षेत्र झगरीनडीह गांव का है,मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोहन धनुहार व राकेश धनुहार ने साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर मौका पाकर बड़े साले पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से तुलसीराम धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना की बात सामने आई है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह घटना पारिवारिक विवादों के भयावह परिणाम की एक गंभीर मिसाल बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!