कलेक्टर के निर्देश पर जर्जर स्कूल भवनों को हटाने की कार्यवाही तेज

जर्जर भवनों के चरणबद्ध तरीके से डिस्मेंटल की कार्यवाही जारी: सीएमओ


मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा जिले के जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को चिन्हित कर सुरक्षा की दृष्टि से डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर के ठक्कर बापा वार्ड स्थित कन्या प्राथमिक शाला नवापारा के जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया। विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर संभावित खतरा बना हुआ था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ भवन को ध्वस्त किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा भविष्य में नवीन एवं सुविधायुक्त भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!