जांजगीर-चांपा/बम्हनीडीह। दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ब्लॉक थाकांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह एवं युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर इंदिरा गांधी चौक, बम्हनीडीह में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया।
इस अवसर पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हसौद कुशल कश्यप, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र भार्गव, उर्दू अकादमी सदस्य गुलाबुद्दीन खान, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिसोदिया, विधानसभा अध्यक्ष रज्जाक खान, जिला महामंत्री आजम खान, बावाराम जायसवाल, कमलेश कश्यप, हेमंत साहू, मयंक वस्त्रकार, प्रीतम वैष्णव, राजा जायसवाल, ठाकुर चंद्रभास, रामलाल सहारे, सोनू थवाइत, कोमल जायसवाल, संतन महंत, संदीप रात्रे, पप्पू जायसवाल, राकेश केंवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा छात्र उपस्थित रहे।
