रायपुर के मेडिकल स्टोर्स में पुलिस-औषधि विभाग की सरप्राइज चेकिंग..……..रायपुर


रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर सरप्राइज चेकिंग की।

कमिश्नरेट पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के तीन दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स की जांच की।

इस दौरान प्रतिबंधित और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री से जुड़े दस्तावेज और प्रिस्क्रिप्शन की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने दवा बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, बिल, स्टॉक और प्रिस्क्रिप्शन की जानकारी देखी। साथ ही मेडिकल संचालकों को नियमों का पालन करने और बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाएं नहीं बेचने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का फोकस ऐसी दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना है।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और औषधि विभाग की टीम आने वाले दिनों में भी मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच जारी रखेगी। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!