पूर्व मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत पंडरीपाली में अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष एडवोकेट फिरित लाल खटकर के पिता स्वर्गीय बलिराम खटकर (सरदार) के दशगात्र (दशकर्म) कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दशगात्र कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन के पूर्व मंत्री शिव डहरिया, क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन,सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी,घनश्याम मनहर, पी.के. घृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, सरसीवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीष्म साहू, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, विधायक प्रतिनिधि रामनारायण भट्ट, कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू, यादव समाज बिलाईगढ़ के अध्यक्ष धनेश यादव, जागेश्वर लहरे, शंकर नारंग, लता जाटवर, सूरज तिवारी, रामदास जांगड़े, रामशंकर साहू, शैलेंद्र देवांगन, नीतीश बंजारे, भूपेंद्र विकांत साहू, हुलेश्वर महिलांगे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, सचिव सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ रोहित महिलाने, विधायक प्रतिनिधि,प्रदेश सचिव पीएमजेए दारिकांत रत्नेश, गोलू अग्रवाल, भागीरथी चंद्र मंडल, गोपाल पांडेय, दिलहरण साहू, सुधा चौहान, नरेंद्र कुर्रे, पुकराम कुर्रे तथा मलेच्छ राम खूंटे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय बलिराम खटकर (सरदार) के सरल एवं सम्मानित व्यक्तित्व को याद करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और संवेदनाओं से व्याप्त रहा।
