चित्रोत्पला नदी पोरथ धाम में कांवरिया समिति की बैठक सम्पन्न, सावन आयोजन को लेकर हुई चर्चा..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया तहसील स्थित चित्रोत्पला नदी पोरथ धाम में कांवरिया समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों, कांवर यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण शराप, मंडल महामंत्री नारायण प्रधान एवं महेश बारीक, जनपद सदस्य आनंद साहा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, मनोज मेहर, भीमसेन साहा, सरपंच प्रकाश बैरागी, वृन्दावन प्रधान, सुभाष प्रधान सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में पोरथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और सहयोगात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि चित्रोत्पला नदी स्थित पोरथ धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के लिए समिति और ग्रामीण मिलकर कार्य करेंगे। बैठक का समापन धार्मिक एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!