हॉल ऑफ फेम सम्मान के बाद घर लौटे प्रत्यक्ष का तिलक-आरती से स्वागत
रिगनी / खरौद जांजगीर-चांपा जिले के कटौद के 12 वर्ष युवक ने ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया-2026 में सम्मानित होने के बाद घर लौटे युवा खिलाड़ी प्रत्यक्ष सिंह चौहान का परिवार ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उनकी माता एवं शिक्षिका श्रीमती रचिता प्रकाश सिंह चौहान ने बेटे को तिलक लगाकर आरती उतारी, मिष्ठान खिलाया और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान परिवार में खुशी का माहौल रहा।
प्रत्यक्ष सिंह चौहान हाल ही में लखनऊ में आयोजित 7वें ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया-2026 समारोह में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, ब्लैक बेल्ट (Dan-1) एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में सम्मानित हुए हैं। उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपलब्धि प्रमाण-पत्र, पदक और टाई प्रदान की गई जवाहर नवोदय विद्यालय, चिसदा में कक्षा सातवीं के छात्र प्रत्यक्ष की इस उपलब्धि पर पिता प्रकाश सिंह चौहान और माता श्रीमती रचिता प्रकाश सिंह चौहान ने गर्व व्यक्त किया। दोनों ने बेटे का आत्मीय सम्मान करते हुए उसकी सफलता को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। परिजनों ने विश्वास जताया कि प्रत्यक्ष भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे प्रत्यक्ष की उपलब्धि पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने भी बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
