शिवरीनारायण में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन प्रेस वार्ता से रूबरू हुए कथा व्यास पंडित युवराज पांडे

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ रिगनी / खरौद अध्यात्म की नगरी शिवरीनारायण में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास युवराज पांडे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के बाद यह इस सत्र की उनकी पहली शिव महापुराण कथा है और भगवान नर-नारायण तथा भोलेनाथ की कृपा से पावन नगरी शिवरीनारायण में कथा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कथा व्यास ने कहा कि शिवरीनारायण की महिमा का वर्णन कोई भी ज्ञानी पूर्ण रूप से नहीं कर सकता। यह पावन तीर्थ क्षेत्र महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के त्रिवेणी संगम से सुशोभित है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा इस पुण्य भूमि पर बनी हुई है।
उन्होंने पुण्य भूमि को नमन करते हुए आयोजन से जुड़े केशरवानी परिवार एवं समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में त्रिवेणी संगम के पावन तट पर शिव महापुराण कथा का आयोजन अत्यंत पुण्यदायी है और श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है।
उल्लेखनीय है कि केशरवानी परिवार के तत्वावधान में 4 अगस्त से 10 अगस्त तक शिवरीनारायण धाम के त्रिवेणी संगम स्थित महानदी के पावन तट पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!