ज़िला जांजगीर चांपा/ खरौद राज्य शासन की निः शुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटीघाट में
सायकल वितरण किया गया जिसमें श्रीमती पुष्पलता सन्नी यादव जनपद सदस्य, अनिल जोशी सरपंच कोनारगढ,संजय सिंह अध्यक्ष शाला विकास समिति, सन्नी यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधी, सुनील कश्यप, निखिल जोशी, आभा देशपांडे प्राचार्य,शिक्षक एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कक्षा 9वी के बालिकाओं को सरस्वती सायकल का वितरण किया गया। शाला के प्राचार्य आभा देशपांडे के द्वारा संक्षिप्त प्रतिवेदन में विगत वर्षों की परीक्षा परिणाम,दर्ज संख्या में वृद्धि के लिये किये गये कार्य,विद्यालय की कार्य योजनाओं एवं जैसे अन्य विद्यालयीन आवश्यकताओं का उल्लेख किये ने कहा कि शिक्षा में प्रोत्साहित करने एवं कक्षा 8वीं के बाद बालिकाओं के स्कूल छोड़ने की दर में कमी लाने के लिये प्रत्येक वर्ष कक्षा 9वीं के छात्राओं को राज्य सरकार के द्वारा निः शुल्क सायकल वितरण किया जाता है।जिससे बालिकाओं को अपना पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिल सके।शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी को प्राप्त हो।इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु संदेश दिये। बालिकाओं को आगे बढ़ने एवं समाज के सभी क्षेत्रों में उच्च सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। स्कूल के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए शुभकामना संदेश दिये।सायकल प्राप्त होने पर सभी छात्राओं में विशेष खुशी की लहर दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर आर.के.नौरगें,शहाना बेगम,उदयपाल सिंह बैस,निलेश फर्वी एवं समस्त संकुल स्टॉफ पालक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अंजना बघेल के द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।
