पीएमश्री स्कूल प्रा. एलपी पटेल को उच्च न्यायालय से राहत पुनः संभालेंगे कमान

सारंगढ़। पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल को मा. उच्च न्याया. बिलासपुर से बड़ी राहत मिली है । डीईओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जारी संलग्नी करण संबधित प्रशासनिक आदेश के खिलाफ दायर याचिका पें सुनवाई करते हुए मान.उच्च न्याया. बिलासपुर ने स्थगन आदेश जारी किया है। न्यायालय के इस फैसले के बाद प्राचार्य एलपी पटेल पुनःविद्यालय के कमान संभालेंगे ।विदित हो कि – गत माह कार्यालय, डीईओ के द्वारा प्राचार्य एलपी पटेल को पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ से हटाकर शास. हाई स्कूल दानसरा में संलग्न कर दिया गया था । प्राचार्य एलपी पटेल ने इस आदेश को असंवैधानिक एवं नियमों के विपरीत बताते हुए अपने अधिवक्ता के द्वारा मान. उच्च न्याया. बिलासपुर की शरण ली थी। 5 अगस्त 26 को याचिका पर सुनवाई करते हुए मान. उच्च न्या. ने प्रकरण के तथ्यों और विभागीय प्रक्रिया पर विचार करते तात्कालिक आदेश पर रोक लगा दी है। मान. उच्च न्याया. के आदेश के परि पालन में प्राचार्य एलपी पटेल पुनः अपने मूल पद पर यथावत अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!